वजन कम करने का आसान तरीका | Easy Way to Reduce Weight

Reduce Weight

वजन कम (Reduce Weight) करने का सबसे आसान तरीका क़ि एक साथ ज्यादा खाना ना खाये:

Reduce Weight

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीको के बारे में बताएंगे जिससे आप आसानी से अपना वजन काम (Reduce Weight) कर सकते है।

हर इंसान को भूख से ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए, क्योंकि वो उसके लिए हानिकारक हो सकता है, एवं उसका वजन दुगुनी तेजी से बढ़ सकता है। ज्यादा खाना एक बार में खाने से मेटाबोलिज्म (Metabolism) कमजोर हो जाता है और उसके कारण  पाचन  में कई प्रकार की समस्याएं आ सकती है इसीलिए खाने को भूख से कम ही खाना चाहिए, भले ही आप दिन में 4-5 बार भोजन खा सकते है थोड़ा-थोड़ा करके। 

इससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत रहेगा और आपको दिन भर एसिडिटी (Acidity) से कोई परेशानी नहीं होगी।  खाने को धीरे धीरे आराम से चबा कर खाये और जल्दबाजी न करे। ऐसा करने से आपको काफी हल्का एवं एनर्जेटिक (Energetic) महसूस होगा और आपका वजन भी तेजी से घटेगा। 

ढेर सारा पानी पिए और स्ट्रेस ना ले:

Reduce Weight

वजन कम करने के लिए एक बहुत जरुरी चीज है, जिसका खासतोर पर ध्यान रखना चाहिए वो है खूब सारा पानी पीना इससे हमारे शरीर की सभी बीमारिया एवं फैट कम होता है, और हम स्वस्थ रहते है। पानी  पीने से हमारा शरीर भी हाइड्रेटेड (Hydrated) रहता है और हमे स्किन (skin) से जुड़ी समस्या भी नहीं होती इसीलिए वजन कम  करने के लिए दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। 

स्ट्रेस (Stress) ना ले इससे हमारे पाचन में दिक्कत होती है एवं हमे एसिडिटी (Acidity) का सामना करना पढता है।  स्ट्रेस (Stress) से हमे ज्यादा भूख लगती है और हमे पेट से सम्बंधित दिक्कते होना शुरू हो जाती है, जिससे हमारा वजन बढ़ने लगता है 

Read This Article: हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण और बचाव | High Cholesterol Ke Symptoms Or Prevention

प्रोटीन की मात्रा को खाने में बढ़ाये:

Reduce Weight

प्रोटीन (Protein) की मात्रा खाने में बढ़ाने से, हमारा मेटाबोलिज्म (Metabolism) अच्छा हो जाता है और ये हमारे शरीर से चर्बी को कम करता है, हमारी एनर्जी (Energy) को भी बढ़ाता है।  अपने शरीर के वजन से दुगना प्रोटीन (Protien) लेने से आपका वजन कम होने लगता है और आप अगर साथ में एक्सरसाइज (Exercise) करते है तो आपके शरीर से चर्बी कम होने लगती है और आपका वजन तेजी से घटना चालू हो जाता है। 

पूरी नींद लेना 8 घंटे की:

Reduce Weight

पूरी आठ घण्टे की नींद हर व्यक्ति को लेनी ही चाहिए, इससे हमे और हमारे शरीर को आराम मिलता है एवं हमारा मेटाबोलिज्म (Metabolism) भी अच्छा  रहता है। अगर आप समय से नहीं सोते हैं, तो यह आपका वजन एवं आपकी  पाचन क्रिया बेकार कर सकता है। हर इंसान को मेहनत और दिनचर्या के बाद पुरी नींद लेना जरुरी होता है, जिससे उसके शरीर को भी आराम मिले और आप सवस्थ रहे। 

दिन में एक बार व्यायाम करना:

Reduce Weight

हर इंसान को दिन में एक बार व्यायाम (Exercise) जरूर करना चाहिए जिससे उसको एनर्जेटिक (Energetic) एवं अच्छा लगे।  व्यायाम (Exercise) करने से हमारे शरीर में रक्त का बहाव बढ़ जाता है और ऑक्सीजन लेवल (Oxygen Level) अच्छा हो जाता है, इससे हमे ह्रदय से जुड़ी समस्या भी नहीं होती है। 

 वजन कम करने में भी व्यायाम का बहुत बड़ा  योगदान है, इससे हमारे शरीर की कैलोरीज (Calorie) बर्न होती है जिसके कारण हमारे शरीर से वजन तेजी से घटना शुरू हो जाता है। इसीलिए दिन में 1-2 घंटा व्यायाम (Exercise) जरूर करे।